feat0

Another Post with Everything In It

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Curabitur quam augue, vehicula quis, tincidunt vel, varius vitae, nulla. Sed convallis orci. Duis libero orci, pretium a, convallis quis, pellentesque a, dolor. Curabitur vitae nisi non dolor vestibulum consequat.

Read More
feat2

A Post With Everything In It

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Curabitur quam augue, vehicula quis, tincidunt vel, varius vitae, nulla. Sed convallis orci. Duis libero orci, pretium a, convallis quis, pellentesque a, dolor. Curabitur vitae nisi non dolor vestibulum consequat.

Read More
feat3

Quotes Time!

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Curabitur quam augue, vehicula quis, tincidunt vel, varius vitae, nulla. Sed convallis orci. Duis libero orci, pretium a, convallis quis, pellentesque a, dolor. Curabitur vitae nisi non dolor vestibulum consequat. Proin vestibulum. Ut ligula. Nullam sed dolor id odio volutpat pulvinar. Integer a leo. In et eros

Read More
feat4

Another Text-Only Post

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Sed eleifend urna eu sapien. Quisque posuere nunc eu massa. Praesent bibendum lorem non leo. Morbi volutpat, urna eu fermentum rutrum, ligula lacus interdum mauris, ac pulvinar libero pede a enim. Etiam commodo malesuada ante. Donec nec ligula. Curabitur mollis semper diam.

Read More
feat5

A Simple Post with Text

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Sed eleifend urna eu sapien. Quisque posuere nunc eu massa. Praesent bibendum lorem non leo. Morbi volutpat, urna eu fermentum rutrum, ligula lacus interdum mauris, ac pulvinar libero pede a enim. Etiam commodo malesuada ante. Donec nec ligula. Curabitur mollis semper diam.

Read More

44. अद-दुख़ान [ कुल आयतें - 59 ]

Posted by . | | Category: |

सुरु अल्लाह के नाम से
जो बड़ा कृपाशील अत्यन्त दयावान है।
www.achhiblog.blogspot.in
« सूरह (अध्याय ) « Go To
« पिछला »   « अगला » (अध्याय)
« Next » « Privew »
●═══════════════════✒
हा॰ मीम॰ (1)
_______________________________
गवाह है स्पष्ट किताब। (2)
_______________________________
   निस्संदेह हमने उसे एक बरकत भरी रात में अवतरित कियाहै। - निश्चय ही हम सावधान करनेवाले हैं।- (3)
_______________________________
उस (रात) में तमाम तत्वदर्शिता युक्त मामलों काफ़ैसला किया जाता है, (4)
_______________________________
हमारे यहाँ से आदेश के रूप में। निस्संदेह रसूलों को भेजनेवाले हम ही हैं। - (5)
_______________________________
तुम्हारे रब की दयालुता केकारण। निस्संदेह वही सब कुछ सुननेवाला, जाननेवाला है। (6)
_______________________________
आकाशों और धरती का रब और जोकुछ उन दोनों के बीच है उसका भी, यदि तुम विश्वास रखनेवालेहो (तो विश्वास करो कि किताब का अवतरण अल्लाह की दयालुता है) (7)
_______________________________
उसके अतिरिक्त कोई पूज्य-प्रभु नहीं; वही जीवित करता और मारता है; तुम्हारा रब और तुम्हारे अगले बाप-दादों का रब है। (8)
_______________________________
बल्कि वे संदेह में पड़े खेल रहे हैं। (9)
_______________________________
अच्छा तो तुम उस दिन की प्रतीक्षा करो, जब आकाश प्रत्यक्ष धुँआ लाएगा। (10)
_______________________________
 वह लोगों को ढाँक लेगा। यह है दुखद यातना! (11)
_______________________________
वे कहेंगे, "ऐ हमारे रब! हमपर से यातना हटा दे। हम ईमान लाते हैं।" (12)
_______________________________
अब उनके होश में आने का मौक़ा कहाँ बाक़ी रहा। उनका हाल तो यह है कि उनके पास साफ़-साफ़ बतानेवाला एक रसूल आ चुका है। (13)
_______________________________
फिर उन्होंने उसकी ओर से मुँह मोड़ लिया और कहने लगे,"यह तो एक सिखाया-पढ़ाया दीवाना है।" (14)
_______________________________
"हम यातना थोड़ा हटा देते हैं तो तुम पुनः फिर जाते हो। (15)
_______________________________
याद रखो, जिस दिन हम बड़ी पकड़ पकड़ेंगे, तो निश्चय ही हम बदला लेकर रहेंगे। (16)
_______________________________
   उनसे पहले हम फ़िरऔन की क़ौम के लोगों को परीक्षा मेंडाल चुके हैं, जबकि उनके पास एक अत्यन्त सज्जन रसूल आया (17)
_______________________________
  कि "तुम अल्लाह के बन्दों को मेरे हवाले कर दो। निश्चय ही मैं तुम्हारे लिए एक विश्वसनीय रसूल हूँ। (18)
_______________________________
और अल्लाह के मुक़ाबले मेंसरकशी न करो, मैं तुम्हारे लिए एक स्पष्ट प्रमाण लेकर आया हूँ। (19)
_______________________________
और मैं इससे अपने रब और तुम्हारे रब की शरण ले चुका हूँ कि तुम मुझ पर पथराव करके मार डालो। (20)
_______________________________
किन्तु यदि तुम मेरी बात नहीं मानते तो मुझसे अलग हो जाओ!" (21)
_______________________________
अन्ततः उसने अपने रब को पुकारा कि "ये अपराधी लोग हैं।" (22)   _______________________________
"अच्छा तुम रातों रात मेरेबन्दों को लेकर चले जाओ। निश्चय ही तुम्हारा पीछा किया जाएगा (23)
_______________________________
और सागर को स्थिर छोड़ दो। वे तो एक सेना दल हैं, डूब जानेवाले।" (24)
_______________________________
वे छोड़ गये कितनॆ ही बाग़ औरस्रोत। (25)
_______________________________
  और खेतियां और उत्तम आवास-(26)
_______________________________
और सुख सामग्री जिनमें वे मज़े कर रहे थे। (27)    _______________________________
हम ऐसा ही मामला करते हैं, और उन चीज़ों का वारिस हमने दूसरे लोगों को बनाया। (28)
_______________________________
फिर न तो आकाश और धरती ने उनपर विलाप किया और न उन्हें मुहलत ही मिली। (29)
_______________________________
इस प्रकार हमने इसराईल की सन्तान को अपमानजनक यातना से। (30)
_______________________________
अर्थात फ़िरऔन से छुटकारा दिया। निश्चय ही वह मर्यादाहीन लोगों में से बड़ा ही सरकश था। (31)
_______________________________
और हमने (उनकी स्थिति को) जानते हुए उन्हें सारे संसारवालों के मुक़ाबले में चुन लिया। (32)
_______________________________
और हमने उन्हें निशानियों के द्वारा वह चीज़ दी जिसमें स्पष्ट परीक्षा थी। (33)
_______________________________
ये लोग बड़ी दृढ़तापूर्वक कहते हैं, (34)
_______________________________
 "बस यह हमारी पहली मृत्यु ही है, हम दोबारा उठाए जानेवाले नहीं हैं। (35)
_______________________________
तो ले आओ हमारे बाप-दादा को, यदि तुम सच्चे हो!" (36)
_______________________________
क्या वे अच्छे हैं या तुब्बा की क़ौम या वे लोग जो उनसे पहले गुज़र चुके हैं? हमने उन्हें विनष्ट कर दिया, निश्चय ही वे अपराधी थे। (37)
_______________________________
  हमने आकाशों और धरती को और जो कुछ उनके बीच है उन्हें खेल नहीं बनाया। (38)
_______________________________
हमने उन्हें हक़ के साथ पैदा किया, किन्तु उनमें से अधिकतर लोग जानते नहीं। (39)
_______________________________
निश्चय ही फ़ैसले का दिन उन सबका नियत समय है, (40)
_______________________________
जिस दिन कोई अपना किसी अपने के कुछ काम न आएगा और न उन्हें कोई सहायता पहुँचेगी,(41)
_______________________________
सिवाय उस व्यक्ति के जिसपरअल्लाह दया करे। निश्चय ही वहप्रभुत्वशाली, अत्यन्त दयावान है। (42)
_______________________________
निस्संदेह ज़क़्क़ूम का वृक्ष (43)
_______________________________
गुनहगार का भोजन होगा, (44)
_______________________________
तेल की तलछट जैसा, वह पेटोंमें खौलता होगा, (45)
_______________________________
जैसे गर्म पानी खौलता है। (46)
_______________________________
"पकड़ो उसे, और भड़कती हुई आग के बीच तक घसीट ले जाओ, (47)
_______________________________
फिर उसके सिर पर खौलते हुए पानी की यातना उंडेल दो!" (48)
_______________________________
"मज़ा चख, तू तो बड़ा बलशाली, सज्जन और आदरणीय है! (49)
_______________________________
 यही तो है जिसके विषय में तुम संदेह करते थे।" (50)
_______________________________
निस्संदेह डर रखनेवाले निश्चिन्तता की जगह होंगे, (51)
_______________________________
 बाग़ों और स्रोतों में। (52)
_______________________________
 बारीक और गाढ़े रेशम के वस्त्र पहने हुए, एक-दूसरे के आमने-सामने उपस्थित होंगे। (53)
_______________________________
  ऐसा ही उनके साथ मामला होगा। और हम साफ़ गोरी, बड़ी नेत्रोंवाली स्त्रियों से उनका विवाह कर देंगे। (54)
_______________________________
 वे वहाँ निश्चिन्तता के साथ हर प्रकार के स्वादिष्ट फल मँगवाते होंगे। (55)
_______________________________
 वहाँ वे मृत्यु का मज़ा कभी न चखेंगे। बस पहली मृत्युजो हुई, सो हुई। और उसने उन्हें भड़कती हुई आग की यातना से बचा लिया। (56)
_______________________________
यह सब तुम्हारे रब के विशेष उदार अनुग्रह के कारण होगा, वही बड़ी सफलता है। (57)
_______________________________
हमने तो इस (क़ुरआन) को बस तुम्हारी भाषा में सहज एवं सुगम बना दिया है। ताकि वे याददिहानी प्राप्त करें। (58)
_______________________________
अच्छा तुम भी प्रतीक्षा करो, वे भी प्रतीक्षा में हैं। (59)
●═══════════════════✒
www.achhiblog.blogspot.in
« सूरह (अध्याय ) « Go To
« पिछला »   « अगला » (अध्याय)
« Next » « Privew »

Currently have 0 comment plz:


Leave a Reply

© 2010 www.achhiblog.blogspot.in |Blogger Author BloggerTheme
powered by Blogger | WordPress by camelgraph | Converted by BloggerTheme.