feat0

Another Post with Everything In It

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Curabitur quam augue, vehicula quis, tincidunt vel, varius vitae, nulla. Sed convallis orci. Duis libero orci, pretium a, convallis quis, pellentesque a, dolor. Curabitur vitae nisi non dolor vestibulum consequat.

Read More
feat2

A Post With Everything In It

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Curabitur quam augue, vehicula quis, tincidunt vel, varius vitae, nulla. Sed convallis orci. Duis libero orci, pretium a, convallis quis, pellentesque a, dolor. Curabitur vitae nisi non dolor vestibulum consequat.

Read More
feat3

Quotes Time!

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Curabitur quam augue, vehicula quis, tincidunt vel, varius vitae, nulla. Sed convallis orci. Duis libero orci, pretium a, convallis quis, pellentesque a, dolor. Curabitur vitae nisi non dolor vestibulum consequat. Proin vestibulum. Ut ligula. Nullam sed dolor id odio volutpat pulvinar. Integer a leo. In et eros

Read More
feat4

Another Text-Only Post

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Sed eleifend urna eu sapien. Quisque posuere nunc eu massa. Praesent bibendum lorem non leo. Morbi volutpat, urna eu fermentum rutrum, ligula lacus interdum mauris, ac pulvinar libero pede a enim. Etiam commodo malesuada ante. Donec nec ligula. Curabitur mollis semper diam.

Read More
feat5

A Simple Post with Text

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Sed eleifend urna eu sapien. Quisque posuere nunc eu massa. Praesent bibendum lorem non leo. Morbi volutpat, urna eu fermentum rutrum, ligula lacus interdum mauris, ac pulvinar libero pede a enim. Etiam commodo malesuada ante. Donec nec ligula. Curabitur mollis semper diam.

Read More

56. अल-वाक़िआ    [ कुल आयतें - 96 ]

Posted by . | | Category: |

सुरु अल्लाह के नाम से
जो बड़ा कृपाशील अत्यन्त दयावान है।
www.achhiblog.blogspot.in
« सूरह (अध्याय ) « Go To
« पिछला »   « अगला » (अध्याय)
« Next » « Privew »
●═══════════════════✒
जब घटित होनेवाली (घड़ी) घटित हो जाएगी; (1)
_______________________________
उसके घटित होने में कुछ भी झुठ नहीं; (2)
_______________________________
पस्त करनेवाली होगी, ऊँचा करनेवाली भी; (3)
_______________________________
जब धरती थरथराकर काँप उठेगी; (4)
_______________________________
और पहाड़ टूटकर चूर्ण-विचूर्ण हो जाएँगे(5)
_______________________________
कि वे बिखरे हुए धूल होकर रह जाएँगे। (6)
_______________________________
और तुम लोग तीन प्रकार के हो जाओगे - (7)
_______________________________
तो दाहिने हाथ वाले (सौभाग्यशाली), कैसे होंगे दाहिने हाथ वाले! (8)
_______________________________
और बाएँ हाथ वाले (दुर्भाग्यशाली), कैसे होंगे बाएँ हाथ वाले! (9)
_______________________________
और आगे बढ़ जानेवाले तो आगे बढ़ जानेवाले ही हैं। (10)
_______________________________
वही (अल्लाह के) निकटवर्ती हैं;(11)
_______________________________
नेमत भरी जन्नतों में होंगे; (12)
_______________________________
अगलों में से तो बहुत-से होंगे, (13)
_______________________________
किन्तु पिछलों में से कम ही। (14)
_______________________________
जड़ित तख़्तों पर; (15)
_______________________________
तकिया लगाए आमने-सामने होंगे; (16)
_______________________________
उनके पास किशोर होंगे जो सदैव किशोरावस्था ही में रहेंगे, (17)
_______________________________
प्याले और आफ़ताबे (जग) और विशुद्ध पेय से भरा हुआ पात्रलिए फिर रहे होंगे (18)
_______________________________
जिस (के पीने) से न तो उन्हें सिर दर्द होगा और न उनकी बुद्धि में विकार आएगा। (19)
_______________________________
और स्वादिष्ट फल जो वे पसन्द करें; (20)
_______________________________
और पक्षी का मांस जो वे चाहें; (21)
_______________________________
और बड़ी आँखोंवाली हूरें, (22)
_______________________________
मानो छिपाए हुए मोती हों। (23)
_______________________________
यह सब उसके बदले में उन्हें प्राप्त होगा जो कुछ वे करते रहे। (24)
_______________________________
उसमें वे न कोई व्यर्थ बात सुनेंगे और न गुनाह की बात; (25)
_______________________________
सिवाय इस बात के कि "सलाम हो, सलाम हो!" (26)
_______________________________
रहे सौभाग्यशाली लोग, तो सौभाग्यशालियों का क्या कहना! (27)
_______________________________
वे वहाँ होंगे जहाँ बिन काँटों के बेर होंगे; (28)
_______________________________
और गुच्छेदार केले; (29)
_______________________________
दूर तक फैली हुई छाँव; (30)
_______________________________
बहता हुआ पानी; (31)
_______________________________
बहुत-सा स्वादिष्ट फल, (32)
_______________________________
जिसका सिलसिला टूटनेवाला न होगा और न उसपर कोई रोक-टोक होगी, (33)
_______________________________
उच्चकोटि के बिछौने होंगे;(34)
_______________________________
(और वहाँ उनकी पत्नियों को)निश्चय ही हमने एक विशेष उठानपर उठाया। (35)
_______________________________
और हमने उन्हे कुँवारियाँ बनाया; (36)
_______________________________
प्रेम दर्शानेवाली और समायु; (37)
_______________________________
सौभाग्यशाली लोगों के लिए;(38)
_______________________________
वे अगलों में से भी अधिक होंगे (39)
_______________________________
और पिछलों में से भी अधिक होंगे। (40)    रहे दुर्भाग्यशाली लोग, तोकैसे होंगे दुर्भाग्यशाली लोग! (41)
_______________________________
  गर्म हवा और खौलते हुए पानी में होंगे; (42)
_______________________________
और काले धुएँ की छाँव में, (43)
_______________________________
जो न ठंडी होगी और न उत्तम और लाभप्रद। (44)
_______________________________
वे इससे पहले सुख-सम्पन्न थे; (45)
_______________________________
और बड़े गुनाह पर अड़े रहते थे। (46)
_______________________________
कहते थे, "क्या जब हम मर जाएँगे और मिट्टी और हड्डियाँ होकर रह जाएँगे, तो क्या हम वास्तव में उठाए जाएँगे?(47)
_______________________________
और क्या हमारे पहले के बाप-दादा भी?" (48)    _______________________________
कह दो, "निश्चय ही अगले और पिछले भी (49)
_______________________________
एक नियत समय तक इकट्ठे कर दिए जाएँगे, जिसका दिन ज्ञात और नियत है।(50)
_______________________________
फिर तुम ऐ गुमराहो, झुठलानेवालो! (51)   ज़क़्क़ूम के वृक्ष में से खाओगे;(52)
_______________________________
  और उसी से पेट भरोगे; (53)
_______________________________
और उसके ऊपर से खौलता हुआ पानी पीओगे; (54)
_______________________________
"और तौंस लगे ऊँट की तरह पीओगे।" (55)
_______________________________
यह बदला दिए जाने के दिन उनका पहला सत्कार होगा। (56)
_______________________________
हमने तुम्हें पैदा किया; फिर तुम सच क्यों नहीं मानते? (57)
_______________________________
तो क्या तुमने विचार किया जो चीज़ तुम टपकाते हो? (58)
_______________________________
क्या तुम उसे आकार देते हो,या हम हैं आकार देनेवाले? (59)
_______________________________
हमने तुम्हारे बीच मृत्यु को नियत किया है। और हमारे बस से यह बाहर नहीं है (60)
_______________________________
कि हम तुम्हारे जैसों को बदल दें और तुम्हें ऐसी हालत में उठा खड़ा करें जिसे तुम जानते नहीं। (61)
_______________________________
तुम तो पहली पैदाइश को जान चुके हो, फिर तुम ध्यान क्यों नहीं देते? (62)
_______________________________
फिर क्या तुमने देखा जो कुछ तुम खेती करते हो? (63)
_______________________________
क्या उसे तुम उगाते हो या हम उसे उगाते हैं? (64)
_______________________________
यदि हम चाहें तो उसे चूर-चूर कर दें। फिर तुम बातें बनाते रह जाओ (65)
_______________________________
कि "हम पर उलटा डाँड पड़ गया, (66)
_______________________________
बल्कि हम वंचित होकर रह गए!" (67)    फिर क्या तुमने उस पानी को देखा जिसे तुम पीते हो? (68)
_______________________________
क्या उसे बादलों से तुमने बरसाया या बरसानेवाले हम हैं?(69)
_______________________________
यदि हम चाहें तो उसे अत्यन्त खारा बनाकर रख दें। फिर तुम कृतज्ञता क्यों नहीं दिखाते? (70)
_______________________________
फिर क्या तुमने उस आग को देखा जिसे तुम सुलगाते हो? (71)
_______________________________
क्या तुमने उसके वृक्ष को पैदा किया है या पैदा करनेवाले हम हैं? (72)
_______________________________
हमने उसे एक अनुस्मृति और मरुभुमि के मुसाफ़िरों और ज़रूरतमन्दों के लिए लाभप्रदबनाया। (73)
_______________________________
अतः तुम अपने महान रब के नाम की तसबीह करो। (74)
_______________________________
अतः नहीं! मैं क़सम खाता हूँ सितारों की स्थितियों की - (75)
_______________________________
और यह बहुत बड़ी गवाही है, यदि तुम जानो - (76)
_______________________________
निश्चय ही यह प्रतिष्ठित क़ुरआन है। (77)
_______________________________
एक सुरक्षित किताब में अंकित है। (78)    _______________________________
उसे केवल पाक-साफ़ व्यक्तिही हाथ लगाते हैं। (79)
_______________________________
उसका अवतरण सारे संसार के रब की ओर से है। (80)
_______________________________
फिर क्या तुम उस वाणी के प्रति उपेक्षा दर्शाते हो? (81)
_______________________________
 और तुम इसको अपनी वृत्ति बना रहे हो कि झुठलाते हो? (82)
_______________________________
फिर ऐसा क्यों नहीं होता, जबकि प्राण कंठ को आ लगते हैं (83)
_______________________________
और उस समय तुम देख रहे होतेहो - (84)
_______________________________
और हम तुम्हारी अपेक्षा उससे अधिक निकट होते हैं। किन्तु तुम देखते नहीं – (85)
_______________________________
फिर ऐसा क्यों नहीं होता कि यदि तुम अधीन नहीं हो (86)    _______________________________
तो उसे (प्राण को) लौटा दो, यदि तुम सच्चे हो। (87)
_______________________________
फिर यदि वह (अल्लाह के) निकटवर्तियों में से है; (88)
_______________________________
तो (उसके लिए) आराम, सुख-सामग्री और सुगंध है, और नेमतवाला बाग़ है। (89)
_______________________________
और यदि वह भाग्यशालियों में से है, (90)
_______________________________
तो "सलाम है तुम्हें कि तुम सौभाग्यशाली में से हो।" (91)    _______________________________
किन्तु यदि वह झुठलानेवालों, गुमराहों में से है; (92)
_______________________________
तो उसका पहला सत्कार खौलतेहुए पानी से होगा। (93)    _______________________________
फिर भड़कती हुई आग में उन्हें झोंका जाना है। (94)
_______________________________
निस्संदेह यही विश्वसनीय सत्य है। (95)
_______________________________
अतः तुम अपने महान रब की तसबीह करो। (96)
●═══════════════════✒
www.achhiblog.blogspot.in
« सूरह (अध्याय ) « Go To
« पिछला »   « अगला » (अध्याय)
« Next » « Privew »

Currently have 0 comment plz:


Leave a Reply

© 2010 www.achhiblog.blogspot.in |Blogger Author BloggerTheme
powered by Blogger | WordPress by camelgraph | Converted by BloggerTheme.