feat0

Another Post with Everything In It

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Curabitur quam augue, vehicula quis, tincidunt vel, varius vitae, nulla. Sed convallis orci. Duis libero orci, pretium a, convallis quis, pellentesque a, dolor. Curabitur vitae nisi non dolor vestibulum consequat.

Read More
feat2

A Post With Everything In It

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Curabitur quam augue, vehicula quis, tincidunt vel, varius vitae, nulla. Sed convallis orci. Duis libero orci, pretium a, convallis quis, pellentesque a, dolor. Curabitur vitae nisi non dolor vestibulum consequat.

Read More
feat3

Quotes Time!

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Curabitur quam augue, vehicula quis, tincidunt vel, varius vitae, nulla. Sed convallis orci. Duis libero orci, pretium a, convallis quis, pellentesque a, dolor. Curabitur vitae nisi non dolor vestibulum consequat. Proin vestibulum. Ut ligula. Nullam sed dolor id odio volutpat pulvinar. Integer a leo. In et eros

Read More
feat4

Another Text-Only Post

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Sed eleifend urna eu sapien. Quisque posuere nunc eu massa. Praesent bibendum lorem non leo. Morbi volutpat, urna eu fermentum rutrum, ligula lacus interdum mauris, ac pulvinar libero pede a enim. Etiam commodo malesuada ante. Donec nec ligula. Curabitur mollis semper diam.

Read More
feat5

A Simple Post with Text

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Sed eleifend urna eu sapien. Quisque posuere nunc eu massa. Praesent bibendum lorem non leo. Morbi volutpat, urna eu fermentum rutrum, ligula lacus interdum mauris, ac pulvinar libero pede a enim. Etiam commodo malesuada ante. Donec nec ligula. Curabitur mollis semper diam.

Read More

79. अन-नाज़िआत [ कुल आयतें -46 ]

Posted by . | | Category: |

सुरु अल्लाह के नाम से
जो बड़ा कृपाशील अत्यन्त दयावान है।
www.achhiblog.blogspot.in
« सूरह (अध्याय ) « Go To
« पिछला »   « अगला » (अध्याय)
« Next » « Privew »
●═══════════════════✒
गवाह हैं वे (हवाएँ) जो ज़ोरसे उखाड़ फैंकें, (1)
_______________________________
और गवाह हैं वे (हवाएँ) जो नर्मी के साथ चलें, (2)
_______________________________
और गवाह हैं वे जो वायुमंडल में तैरें, (3)
_______________________________
फिर एक-दूसरे से अग्रसर हों, (4)
_______________________________
और मामले की तदबीर करें। (5)
_______________________________
जिस दिन हिला डालेगी हिला डालनेवाली घटना, (6)
_______________________________
उसके पीछे घटित होगी दूसरी(घटना)। (7)
_______________________________
कितने ही दिल उस दिन काँप रहे होंगे, (8)
_______________________________
उनकी निगाहें झुकी होंगी। (9)
_______________________________
वे कहते हैं, "क्या वास्तव में हम पहली हालत में फिर लौटाए जाएँगे? (10)
_______________________________
क्या जब हम खोखली गली हुई हड्डियाँ हो चुके होंगे?" (11)
_______________________________
वे कहते हैं, "तब तो यह लौटना बड़े ही घाटे का होगा।" (12)
_______________________________
वह तो बस एक ही झिड़की होगी, (13)
_______________________________
फिर क्या देखेंगे कि वे एक समतल मैदान में उपस्थित हैं। (14)
_______________________________
क्या तुम्हें मूसा की ख़बरपहुँची है? (15)
_______________________________
जबकि उसके रब ने पवित्र घाटी 'तुवा' में उसे पुकारा था (16)
_______________________________
कि "फ़िरऔन के पास जाओ, उसने बहुत सिर उठा रखा है। (17)
_______________________________
और कहो, क्या तू यह चाहता है कि स्वयं को पाक-साफ़ कर ले, (18)
_______________________________
और मैं तेरे रब की ओर तेरा मार्गदर्शन करूँ कि तु (उससे) डरे?" (19)
_______________________________
फिर उसने (मूसा ने) उसको बड़ी निशानी दिखाई, (20)
_______________________________
किन्तु उसने झुठला दिया औरकहा न माना, (21)
_______________________________
फिर सक्रियता दिखाते हुए पलटा, (22)
_______________________________
फिर (लोगों को) एकत्र किया और पुकारकर कहा, (23)
_______________________________
"मैं तुम्हारा उच्चकोटि का स्वामी हूँ!" (24)
_______________________________
अन्ततः अल्लाह ने उसे आख़िरत और दुनिया की शिक्षाप्रद यातना में पकड़ लिया। (25)
_______________________________
निस्संदेह इसमें उस व्यक्ति के लिए बड़ी शिक्षा है जो डरे! (26)
_______________________________
क्या तुम्हें पैदा करना अधिक कठिन कार्य है या आकाश को? अल्लाह ने उसे बनाया, (27)
_______________________________
उसकी ऊँचाई को ख़ूब ऊँचा करके उसे ठीक-ठाक किया; (28)
_______________________________
और उसकी रात को अन्धकारमय बनाया और उसका दिवस-प्रकाश प्रकट किया। (29)
_______________________________
और धरती को देखो! इसके पश्चात उसे फैलाया; (30)
_______________________________
उसमें से उसका पानी और उसका चारा निकाला। (31)
_______________________________
और पहाड़ों को देखो! उन्हें उस (धरती) में जमा दिया- (32)
_______________________________
तुम्हारे लिए और तुम्हारे मवेशियों के लिए जीवन-सामग्री के रूप में। (33)
_______________________________
फिर जब वह महाविपदा आएगी, (34)
_______________________________
उस दिन मनुष्य जो कुछ भी उसने प्रयास किया होगा उसे याद करेगा। (35)
_______________________________
और भड़कती आग (जहन्नम) देखनेवालों के लिए खोल दी जाएगी। (36)
_______________________________
तो जिस किसी ने सरकशी की (37)
_______________________________
और सांसारिक जीवन को प्राथमिकता दी होगी, (38)
_______________________________
तो निस्संदेह भड़कती आग हीउसका ठिकाना है। (39)
_______________________________
और रहा वह व्यक्ति जिसने अपने रब के सामने खड़े होने का भय रखा और अपने जी को बुरी इच्छा से रोका, (40)
_______________________________
तो जन्नत ही उसका ठिकाना है। (41)
_______________________________
वे तुमसे उस घड़ी के विषय में पूछते हैं कि वह कब आकर ठहरेगी? (42)
_______________________________
उसके बयान करने से तुम्हारा क्या सम्बन्ध? (43)
_______________________________
उसकी अन्तिम पहुँच तो तेरेरब से ही सम्बन्ध रखती है। (44)
_______________________________
तुम तो बस उस व्यक्ति को सावधान करनेवाले हो जो उससे डरे। (45)
_______________________________
जिस दिन वे उसे देखेंगे तो (ऐसा लगेगा) मानो वे (दुनिया में) बस एक शाम या उसकी सुबह ही ठहरे हैं। (46)
●═══════════════════✒
www.achhiblog.blogspot.in
« सूरह (अध्याय ) « Go To
« पिछला »   « अगला » (अध्याय)
« Next » « Privew »

Currently have 0 comment plz:


Leave a Reply

© 2010 www.achhiblog.blogspot.in |Blogger Author BloggerTheme
powered by Blogger | WordPress by camelgraph | Converted by BloggerTheme.